Railway Update

छपरा-गोरखपुर के बीच चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन, रंगों के त्योहार पर रेलवे का तोहफा

1 से 31 मार्च 2026 तक चलेगी 05125/05126 विशेष गाड़ी

छपरा: होली के अवसर पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने छपरा से Gorakhpur Cantonment railway station के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

गाड़ी संख्या 05125/05126 छपरा–गोरखपुर कैंट–छपरा होली अनारक्षित विशेष का संचालन 01 मार्च से 31 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन (बृहस्पतिवार और रविवार को छोड़कर) कुल 23 फेरों के लिए चलेगी।


05125 छपरा–गोरखपुर कैंट (प्रस्थान समय)

  • छपरा – 04:15 बजे

  • बकुल्हा – 04:40 बजे

  • सुरेमनपुर – 04:57 बजे

  • दल छपरा – 05:05 बजे

  • रेवती – 05:12 बजे

  • सहतवार – 05:24 बजे

  • बलिया – 05:50 बजे

  • फेफना – 06:04 बजे

  • इंदारा – 07:30 बजे

  • भटनी – 09:00 बजे

  • देवरिया सदर – 09:25 बजे

  • गोरखपुर कैंट आगमन – 10:30 बजे


05126 गोरखपुर कैंट–छपरा (वापसी)

  • गोरखपुर कैंट – 16:45 बजे

  • देवरिया सदर – 17:37 बजे

  • भटनी – 18:07 बजे

  • इंदारा – 20:25 बजे

  • फेफना – 21:12 बजे

  • बलिया – 21:35 बजे

  • सहतवार – 21:57 बजे

  • रेवती – 22:09 बजे

  • दल छपरा – 22:17 बजे

  • सुरेमनपुर – 22:27 बजे

  • बकुल्हा – 22:42 बजे

  • छपरा आगमन – 23:10 बजे


कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच और 2 एसएलआरडी कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। यह पूरी तरह अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय-सारिणी की पुष्टि करें और भीड़ को देखते हुए समय से पहले स्टेशन पहुंचें। होली के मौके पर इस विशेष ट्रेन से हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Author Profile

Ankita Kumari
Ankita Kumari
अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Ankita Kumari

अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button