देव रक्षित न्यूबार्न एंड चाइल्ड केयर के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 325 बच्चों का उपचार
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुआ शिविर

छपरा। सारण जिले के कोहरा बाजार पोखरा के समीप स्थित शिवांश हॉस्पिटल में सोमवार को देव रक्षित न्यूबार्न एंड चाइल्ड केयर की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिका सिन्हा ने किया। इस दौरान लगभग 325 बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया और मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों और विद्यालयों के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता देखी गई।
सप्ताह में एक दिन चलाया जाता है स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
डॉ. इशिका सिन्हा ने बताया कि यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य केवल बच्चों का उपचार करना नहीं, बल्कि अभिभावकों को सही पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना भी है।
उन्होंने कहा कि जंक फूड की बढ़ती आदत बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को चिप्स, कुरकुरे, नूडल्स, बर्गर और पिज्जा जैसे खाद्य पदार्थों से दूर रखें। हरी सब्जियां, दाल, चना, अंडा, दलिया और मोटे अनाज को दैनिक आहार में शामिल करने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वे बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।
जानवर के काटने पर तुरंत कराएं इलाज
शिविर के दौरान कुत्ता काटने से पीड़ित एक बच्ची का उदाहरण देते हुए डॉ. सिन्हा ने अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे को कुत्ता, बिल्ली या अन्य जानवर काट ले या खरोंच भी दे, तो तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाना चाहिए। लापरवाही करने पर संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है।
आयोजन में इनकी रही भूमिका
शिविर के सफल आयोजन में गौतम कुमार श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर बिट्टू कुमार राय, सनोझ कुमार, मनु कुमार और तूफान यादव उर्फ मानिकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह निःशुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर छपरा में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
Railway UpdateApril 8, 2026Train Ticket Checking: छपरा-सीवान रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट 103 यात्री पकड़े गए
पटनाApril 8, 2026HSRP Number Plate: अब बिना HSRP नंबर के नहीं चलेगी गाड़ी! एक महीने का अल्टीमेटम, वरना भारी जुर्माना
पटनाApril 8, 2026Jamin Survey: बिहार में टोपोलैण्ड जमीन का होगा सर्वे, हर इंच जमीन का होगा हिसाब!
छपराApril 4, 2026Gyan Bharatam Mission: सारण में 75 साल पुरानी पांडुलिपियां होंगी डिजिटल, घर-घर से जुटायी जायेगी ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी







