Vidhansabha Election: सारण में हर बैंक खाते से लेनदेन पर जिला प्रशासन की निगरानी, बैंकों को देनी होगी डेली रिपोर्ट
चुनाव के मद्देनज़र बैंकों पर रखी जाएगी सख्त नजर

छपरा। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर अब प्रशासन ने आर्थिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अमन समीर ने सारण जिले के सभी बैंक प्रतिनिधियों, जिला अग्रणी प्रबंधक और राज्य कर संयुक्त आयुक्त के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभी से लेकर मतदान की तिथि तक जिले के सभी बैंकों में खातों से होने वाले जमा और निकासी दोनों प्रकार के लेनदेन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। प्रत्येक बैंक शाखा को अपने खातों में होने वाले लेनदेन का दैनिक प्रतिवेदन (डेली रिपोर्ट) जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी खाते में अप्रत्याशित रूप से अधिक राशि का लेनदेन या संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए जाने पर संबंधित खाताधारक के गतिविधियों की गहन जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान धन के दुरुपयोग को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में बैंक अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि चुनाव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या असामान्य वित्तीय गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें, ताकि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके।
बैठक में राज्य कर विभाग, जिला अग्रणी प्रबंधक तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



