BSPHCL Recruitment 2024: बिहार बिजली विभाग में 2610 पदों पर निकली नौकरी

Job desk : बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने 2 हजार से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इन वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन लिंक कल यानी 15 जून 2024 दिन शनिवार को खोला जाएगा. वे कैंडीडेट्स जो इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले फॉर्म भर दें. ऐसा करने के लिए उन्हें बीएसपीएचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
नोट कर लें जरूरी जानकारी
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है bsphcl.co.in. यह भी जान लें कि इन पदों पर आवेदन कल से शुरू हो रहे हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2024 है.
इतने पदों पर होगी भर्ती
बीएसपीएचसीएल की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 2610 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. इनका डिटेल इस प्रकार है. अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 40 पद, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 40 पद, कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क के 80 पद, स्टोर अस्सिटेंट और जूनियर अकाउंट क्लर्क के 300 पद और टेक्नीशियन ग्रेड III के 2000 पद.
कौन कर सकता है अप्लाई
इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक अलग-अलग है. अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद पर बीई, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) करें कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. इसी तरह से सबसे ज्यादा भर्तियां हो रही हैं टेक्निशियन ग्रेड 3 पद पर. इन पद के लिए 10वीं पास कैंडिडेट जिनके पास 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हो वे आवेदन कर सकते हैं.
जूनियर अकाउंट क्लर्क पद के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं. स्टोर असिस्टेंट पद के लिए और कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क पद के लिए किसी भी फील्ड में ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार आवेदन के पात्र माने जाएंगे.
शुल्क कितना देना है और सेलेक्शन कैसे होगा
इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹1500 शुल्क देना होगा. जबकि आरक्षित श्रेणी, पीएच कैटिगरी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 375 रुपये है. सेलेक्शन के लिए कई राउंड की परीक्षा होगी जिसमें लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है.
सैलरी कितनी मिलेगी
बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के इन पदों पर सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के मुताबिक अलग-अलग है. जैसे अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद की सैलरी ₹36800 महीने से लेकर 58600 रुपये महीना तक है. जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पद की सैलरी 25900 से लेकर 48900 रुपये तक है. बाकी सभी पदों की सैलरी 9200 से लेकर 15500 रुपये महीना तक है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



