Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में सिपाही के 993 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने जारी की अधिसूचना

Bihar Police Recruitment: राज्य में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक चलेगा। अभ्यर्थी चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडियट (विज्ञान) निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों को भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
लिखित परीक्षा का प्रारूप
चयन प्रक्रिया के पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट (आईएसी) स्तर का होगा।
प्रश्न-पत्र का प्रारूप इस प्रकार रहेगा:
25 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों से
25 प्रश्न भौतिकी से
25 प्रश्न रसायन से
25 प्रश्न गणित से
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण कोटिवार मेधा सूची तैयार की जाएगी।
दूसरे चरण में लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर प्रत्येक कोटि में विज्ञापित रिक्तियों के अनुपात में पांच गुना सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
आरक्षण का विवरण
सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों में आरक्षण इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
गैर आरक्षित: 408 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 99 पद
अनुसूचित जाति: 157 पद
अनुसूचित जनजाति: 10 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 175 पद
पिछड़ा वर्ग: 113 पद
पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए: 31 पद
कुल पदों में बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के आधार पर 338 पद निर्धारित किए गए हैं। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए 20 पद आरक्षित किए गए हैं।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
TrendingFebruary 23, 2026देव रक्षित न्यूबार्न एंड चाइल्ड केयर के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 325 बच्चों का उपचार
नौकरीFebruary 23, 2026Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में सिपाही के 993 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
छपराFebruary 23, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 नौकरियों की बहार, 19 हजार वेतन के साथ सीधी बहाली
छपराFebruary 23, 2026सारण DM वैभव श्रीवास्तव ने सोनपुर अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, डेढ़ वर्षों से गायब लिपिक पर कार्रवाई का आदेश







