क़ृषि

अब किसान बिहार कृषि ऐप के जरिए भी करा सकते हैं फार्मर रजिस्ट्रेशन

बिहार कृषि ऐप में जुड़े नए फीचर्स, खेती हुई और भी आसान

पटना: Bihar Agriculture Department ने किसानों के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए Bihar Krishi App का नया संस्करण v1.10.2 जारी किया है। अब किसान घर बैठे ऐप के माध्यम से डिजिटल किसान पहचान पत्र के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


क्या है नया अपडेट?

  • फार्मर रजिस्ट्री लिंक अब कैरोसेल कार्ड में उपलब्ध

  • डीबीटी उपयोगकर्ताओं के लिए “क्या आप जीविका सदस्य हैं?” नया फील्ड

  • भारत विस्तार चैटबॉट को किया गया अपग्रेड

इन बदलावों से पंजीकरण प्रक्रिया और भी आसान हो गई है।


खाद की उपलब्धता और मौसम की जानकारी

ऐप के जरिए किसान खाद की लाइव उपलब्धता देख सकते हैं।  एआई चैटबॉट के माध्यम से खेती से जुड़े सवालों का त्वरित समाधान मिलता है। साथ ही किसान सटीक मौसम पूर्वानुमान, बाजार मूल्य, फसल प्रबंधन और आधुनिक खेती की तकनीक की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते हैं।


योजनाओं में आवेदन और स्टेटस ट्रैकिंग

किसान विभिन्न कृषि योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति, अनुदान विवरण और स्वीकृति की जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध होगी। डीबीटी और नन-डीबीटी दोनों श्रेणियों के किसानों के लिए पंजीकरण मान्य होगा।


डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम

राज्य में कृषि रेडियो, किसान कॉल सेंटर और बिहार कृषि ऐप के जरिए किसानों को डिजिटल दुनिया से जोड़ा जा रहा है। इन पहलों से खेती को अधिक पारदर्शी, सुलभ और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रयास तेज हुए हैं।

Author Profile

Ankita Kumari
Ankita Kumari
अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Ankita Kumari

अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button