सारण में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा। अपने हवस की भूख मिटाने के लिए एक सात वार्षिय नबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे डाल दिया। सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 अप्रैल को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। मामला को गंभीरता से लेते हुए बनियापुर थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के परिजनों के बयान पर प्राथमिक दर्ज कर जांच सुरु कर दी थी तथा पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए छपरा भेज दिया था।
शनिवार को बनियापुर थाना पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस आशय की जानकरी देते हूए सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया की 24अप्रैल को बनियापुर थाना अंतर्गत एक नबालिक से दुष्कर्म के मामले में प्राथमिक दर्ज कराया गया था और बताया गया था की उनकी सात वर्षीय नाबालिग बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी।तभी कुछ युवक द्वारा उसे बहला फुसला कर एकांत में ले जाया गया। बाद में लड़की रोते हुए हम लोगों को बताई।घर वाले उसे लेकर बनियापुर थाना पहुंचे जहाँ पुलिस मामला को गंभीरता से लेते हुए लड़की को मेडिकल जांच के लिए छपरा भेज दिया था।
उन्होंने बताया की पुलिस ने इस मामले में संलिप्त आरोपी को बनियापुर थाना अंतर्गत बेरुई उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की पहचान बनियापुर थाना अंतर्गत बेरुई निवासी श्रवण महतो के पुत्र रौशन कुमार है। छापेमारी दल में बनियापुर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 18, 2026छपराFSSAI License: छपरा में FSSAI का लाइसेंस बनवाना आसान, 10 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान
- August 18, 2026SiwanSiwan News: सीवान के डीएम-एसपी दोनों हटाए गए, भरत सोनी बने नए एसपी, विजय प्रकाश मीणा संभालेंगे डीएम की जिम्मेदारी
- August 18, 2026छपराSaran SSP Transfer: सारण के एसएसपी विनीत कुमार का तबादला, रौशन कुमार संभालेंगे कमान
- August 17, 2026क्राइमChhapra Court News: सारण में 10 साल पुराने मारपीट कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों को सजा, 5 साल का कारावास



