छपरा
रेल यात्रियों को बड़ा झटका: छपरा से होकर चलने वाली 10 ट्रेनों का रूट बदला

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के लिए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के सगौली-नरकटियागंज खंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण तथा पुनर्निधारण किया जायेगा।
रेलवे ने 10 ट्रेनों का मार्ग बदला:
- आनन्द विहार टर्मिनस से 07 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 12212 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 08 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।
- गोरखपुर से 08 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- रक्सौल से 05 से 08 अगस्त, 2024 तक प्रस्थान करने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 07 अगस्त, 2024 तक प्रस्थान करने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस -रक्सौल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-सगौली-रक्सौल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलाई जायेगी।
- गुवाहाटी से 07 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।
- कटिहार से 08 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।
- दिल्ली से 06 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- बांद्रा टर्मिनस से 06 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- बरौनी से 08 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।
इस ट्रेन को किया जायेगा नियंत्रित:
– भागलपुर से 05 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी बापूधाम मोतिहारी-बेतिया के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है।
पुनर्निधारण-
– बरौनी से 05 एवं 07 अगस्त, 2024 को प्रस्थान करने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







