छपरा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 102 बस और ट्रकों का परमिट रद्द

छपरा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सारण ने 102 वाहनों और बसों के परमिट को रद्द कर दिया है, जिनके स्वामियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कागजात जैसे फिटनेस, बीमा, प्रदूषण, टैक्स आदि को अद्यतन नहीं कराया। यह कार्रवाई मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत की गई है।
स्वामियों को जारी किया गया था नोटिस
18 सितंबर 2024 को, वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर उन्हें उनके वाहन के संबंधित सभी कागजात अद्यतन करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। इसके बाद, कार्यालय की वेबसाइट, नोटिस बोर्ड और स्थानीय समाचार पत्रों में भी सूचना जारी की गई थी। बावजूद इसके, 13 नवंबर 2024 तक 102 वाहनों के स्वामियों ने कागजात अद्यतन नहीं किए, जिसके कारण इन वाहनों के परमिट 14 नवंबर 2024 से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।
क्या करें वाहन स्वामी?
जिन वाहनों का परमिट रद्द किया गया है, उनके स्वामियों को सलाह दी जाती है कि वे शीघ्र ही अपने वाहन के कागजात अद्यतन कराएं और रिक्त समय स्लॉट के लिए आवेदन करें। आवेदन नियमानुसार सही पाए जाने और किसी अन्य वाहन के समय-सारणी से टकराव न होने पर परमिट फिर से स्वीकृत किया जा सकता है।
सघन जाँच अभियान:
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार ने चेतावनी दी है कि अब विशेष अभियान चलाकर वाहनों की कागजात और परमिट की सघन जांच की जाएगी। बिना अद्यतन कागजात और बिना वैध परमिट के वाहनों का परिचालन करने पर जुर्माना और परमिट निलंबन/रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
बिना परमिट पकड़ जाने पर होगी कार्रवाई
सभी वाहन स्वामियों से अनुरोध किया जाता है कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सारण, छपरा अन्तर्गत परिचालित होने वाले वाहनों का आवष्यक कागजात यथा-फिटनेष, बीमा, प्रदूषण, टैक्स आदि का अद्यतन रखा जाय। बिना अद्यतन कागजात के वाहन का परिचालन करना नियमानुकूल नहीं है। विशेष अभियान चलाकर वाहनों की कागजात एवं परमिट आदि का सघन जॉंच की जा रही है। बिना अद्यतन कागजात एवं बिना बैद्य परमिट का वाहन परिचालित करते हुए पकड़े जाने पर अधिकतम जुर्माना के साथ-साथ नियमानुसार परमिट निलम्बन/रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह
छपराFebruary 22, 2026Pipa Pul Construction: रिविलगंज-सिताब दियारा के बीच बनेगा पीपा पुल, निर्माण को मिली विभागीय मंजूरी
क्राइमFebruary 22, 2026Wanted Criminal: सारण पुलिस ने मशरक का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को किया गिरफ्तार



