सारण में पैसे की लेन-देन के विवाद को धार्मिक रंग देने की साजिश नाकाम, SSP ने संभाली कमान

छपरा। सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इसुआपुर बाजार में पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही इशुआपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले को शांत कराया।
धार्मिक रंग देने की कोशिश नाकाम
हालांकि, इस बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने इस मामूली विवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश की। अफवाह फैलाकर इसे पहलगांव, कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले से जोड़ते हुए दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का प्रयास किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि विवाद का मूल कारण केवल पैसों का लेन-देन और आपसी वर्चस्व था, न कि कोई साम्प्रदायिक मुद्दा।
8 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
इशुआपुर थाना द्वारा इस मामले में 08 नामजद और 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ इशुआपुर थाना कांड संख्या 85/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों पर आम जन में भय का माहौल पैदा करने, सौहार्द बिगाड़ने, जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिखर चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सारण पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी भ्रामक सूचना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या जिला कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 30, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बजाज संस में 83 पदों पर वैकेंसी
देशApril 30, 2026वर्षों पुराने केस अब जल्द होंगे खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने लाया ‘समाधान समारोह-2026’
बिहारApril 30, 2026Electric Bus Services: बिहार में दौड़ेगी AC वाली 400 ई-बसें, राजगीर से पूर्णिया तक होगा बदलाव
बिहारApril 30, 2026जब सायरन गरजेगा, बंद हो जाएगी रोशनी, 6 जिलों में होगा ‘ब्लैकआउट का रिहर्सल’







