
छपरा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 21 जनवरी 2026 को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत सारण जिले में आगमन एवं परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सारण के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े सभी स्थलों को अस्थायी रेड जोन (Red Zone) एवं नो-ड्रोन फ्लाई जोन (No Drone Fly Zone) घोषित किया गया है।
Traffic Route Changed: छपरा में CM के कार्यक्रम को लेकर बदला ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
यह आदेश अपर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार के पत्रांक 122, दिनांक 15.01.2026 के आलोक में जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री ‘जेड प्लस’ एवं ए.एस.एल. (एडवांस्ड सिक्योरिटी लाइजन) श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति हैं तथा उन्हें बिहार सुरक्षा बल अधिनियम 2000/2010 एवं 2017 के अंतर्गत सुरक्षा प्रदान की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।
5 किलोमीटर तक रहेगा प्रतिबंद्ध
संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के परिभ्रमण से संबंधित सभी स्थलों के 05 किलोमीटर की त्रिज्या (रेडियस) में किसी भी प्रकार के ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर, पैरा ग्लाइडर, पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित सभी गैर-पारंपरिक उड़ने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा।
जिला प्रशासन ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सारण, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, छपरा सदर को निर्देश दिया है कि इस प्रतिबंध आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। इसके तहत सार्वजनिक और सुगम स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाकर आमजन को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
सारण SSP ने सरस्वती पूजा के दौरान DJ पर अश्लील गाना बजाने पर लगायी रोक
वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर छपरा-01 को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ड्रोन रूल्स–2021, भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
आपदा नियंत्रण कक्ष में दे सकते है सूचना
इसके साथ ही मुख्यमंत्री के परिभ्रमण के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना, आपात स्थिति या शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को 24×7 क्रियाशील रखा जाएगा। इसका दूरभाष नंबर 06152-245023 जारी किया गया है। प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, सारण एवं अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), सारण को नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



