Railone Mobile App: अब रेलवे के जेनरल टिकट पर भी छूट, रेलवन ऐप से बुकिंग पर मिलेगा 3% डिस्काउंट
रेलवन ऐप पर रेलवे का बड़ा डिजिटल ऑफर

Railone Mobile App: भारतीय रेल पर डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिये नित नये कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में, ‘‘रेलवन‘‘ ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की डिजिटल बुकिंग पर 03 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 14 जनवरी से 14 जुलाई, 2026 तक रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग तथा किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान पर 03 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। रेलवे ऐप पर आर-वालेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत का कैशबैक मिलता है।
सारण में सड़क परियोजनाओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, भू-अर्जन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
इस सम्बन्ध में रेल मंत्रालय ने डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट की बुकिंग पर 03 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है। 03 प्रतिशत की छूट 14 जनवरी से 14 जुलाई, 2026 तक की अवधि के दौरान मिलेगी। इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार रेलवन ऐप में आवश्यक बदलाव किये जायेंगे।
Jamin Registry: जमीन की रजिस्ट्री में बिहार ने बनाया रिकॉर्ड, 8,606 डीड निबंधित, एक दिन में सबसे ज्यादा 48.44 करोड़ राजस्व संग्रह
रेलवन ऐप में उपलब्ध है सुविधाएं
रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट की बुकिंग के अतिरिक्त आरक्षित टिकट की बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेनों के संचलन की स्थिति, पी.एन.आर. एवं कोच की स्थिति, खानपान का ऑर्डर करने तथा रेल मदद आदि की सुविधा उपलब्ध है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



