संजीवजी नर्सिंग होम में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया

डेंगू से बचाव के लिए डा अनिल कुमार ने करीब सौ लोगों के बीच मच्छरदानी और दवा वितरण किए
छपरा शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर श्यामचक छपरा में डेंगू के रोकथाम के लिए रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम का उदघाटन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार, इनकम टैक्स के एडवोकेट अभय राय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंग्रेजी प्रोफेसर गजेंद्र कुमार, शिक्षिका रेणु देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अनिल कुमार ने कहा कि डेंगू एक ऐसी बीमारी है जिससे जागरूक रहकर अपना बचाव सकते हैं। मच्छरों की रोकथाम किए जाने कि जरुरत है। शहर को डेंगू मुक्त करने का लक्ष्य आज हमारे सामने है। ऐसा तभी संभव है। जब समुदाय के लोगों को डेंगू के विषय में सही जानकारी हो। यह रोग एडीज एजिप्टी मादा मच्छर के काटने से होता है।
इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। यह वायरल रोग है। इसके लक्षणों में अत्यधिक बुखार होना बीपी का कम होना, शरीर पर चक्कते होना, पूरे शरीर मे दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना, उल्टी होना, चक्कर आना, बेहोशी होना इत्यादि शामिल होते हैं। डेंगू होने पर रोगी का स्वयं उपचार न करें। नजदीकी अस्पताल में जांच कर इलाज कराए। और उन्होंने कहा कि कहा मच्छरों की रोकथाम के लिए आसपास पानी जमा न होने दें। गड्ढों को मिट्टी से भर दिया जाएं। नालियों में पानी जमा न होने देकर सफाई कराएं। आसपास जमा पानी में मिट्टी का तेल व जला हुआ तेल डलवा दे। कूलर, फूलदानों व नांद के पानी को एक सप्ताह में खाली करें एवं पुन: साफ पानी भरें।
इस मौके पर करीब सौ लोगों को डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी के साथ साथ दवा वितरण किया गया। इसमें मुख्य रूप से सफाई कर्मी, निर्माण कार्य करने वाले दैनिक मजदूर, गरीब गुरबे लोग सामिल थे। डॉ अनिल कुमार ने बताया कि संजीवनी नर्सिंग होम में भर्ती होने वाले अभी मरीजों को मच्छरदानी दिया जा रहा है। और छुट्टी होने के बाद भी लेके जाने को कहा जा रहा हैं कि इससे वो अपने घर पर भी उपयोग कर सके और इस बीमारी से छुटकारा पा सकते है। इस मौके पर डा अनिल कुमार, अभय राय, रेणु देवी, गजेंद्र कुमार, चिंटू कुमार, लक्ष्मण यादव, धनंजय कुमार, रोहित कुमार, स्वेता कुमारी, रानी कुमारी इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



