छपरा में अनियंत्रित वाहन के टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

छपरा। छपरा- सीवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव के समीप सीवान की ओर जा रही अनियंत्रित वाहन के टक्कर से बाइक सवार एकमा गांव निवासी मजदूर हीरालाल राम (45) की मौत घटना स्थल पर हो गई. जबकि बाइक चालक एकमा भट्टटोली गांव निवासी नारद मुनि पांडेय उर्फ बलबल पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये. रसूलपुर थाने की गश्ती पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर घायल को एकमा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया.
बाद में रसूलपुर थाने की पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया .बताया जाता है कि मजदूरी करने के बाद हीरालाल राम व नारद मुनि पांडेय रसूलपुर की ओर से एकमा अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेजगति से आ रही अनियंत्रित वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दिया. बाइक में टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया. इस संबंध में हीरालाल राम के भाई के द्वारा रसूलपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
रसूलपुर थाने की पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है. उधर विधायक श्रीकांत यादव ने इस अनहोनी घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त किया और प्रखण्ड व जिला प्रशासन से मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा देने व घायल का आवश्यक उपचार की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



