सारण SP का आदेश: मतगणना के दौरान भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में पैनी नजर रखें पुलिस पदाधिकारी

छपरा। लोकसभा आम निर्वाचन के तहत मतगणना के अवसर पर 4 जून को जिला में विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने विभिन्न जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं थाना स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर राजनीतिक दृष्टिकोण से स्थानीय शांति समिति की बैठक 31 मई तक करने का निदेश दिया गया।
सभी प्रखंड विकास पादधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुये विधि व्यवस्था पर नजर रखेंगे। सभी अनुमंडल में विशेष क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित कर उनकी अच्छे से ब्रीफ़िंग सुनिश्चित करने का निदेश सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया ताकि क्यू आर टी के सभी सदस्यों को उनके कर्त्तव्य एवं जिम्मेदारी के संदर्भ में स्पष्टता रहे। मतगणना के दिन सभी अनुमंडल में नियंत्रण कक्ष को पूरे समय क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया।
छोटी से छोटी घटना पर भी त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह के आपत्तिजनक/अफवाहजनक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत, विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



