सारण डीएम ने घर -घर जाकर मतदताओं से अपने मत का प्रयोग करने की अपील

छपरा। सारण में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए डीएम अमन समीर ने विभिन्न पदाधिकारियों के साथ नगर निगम छपरा के विभिन्न मुहल्लों में घर घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया।उन्होंने वार्ड संख्या 20, 21, 28 एवं 29 में महमूद चौक, दहियावां, जगदंबा रोड, आर्य समाज पथ, साहेबगंज चौक आदि मुहल्लों में मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से पूछा कि उन्हें मतदाता पर्ची मिली है या नहीं। कुछ घरों में उन्होंने मतदाता पर्ची का अवलोकन भी किया। एक मुहल्ले में स्थानीय बीएलओ मतदाता पर्ची बांटते भी मिले, जिनसे जिलाधिकारी ने पर्ची के वितरण के संबंध में पूछताछ की। कुछ घरों में मतदाता पर्ची के वितरण नहीं किये जाने की जानकारी मिली। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर को ऐसे सभी घरों में मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित कराने का स्पष्ट निदेश दिया।
भ्रमण के दौरान स्थानीय मतदाताओं से संवाद के क्रम में जिलाधिकारी ने उनसे मतदान की तिथि के बारे में पूछा। अधिकांश लोगों ने बताया कि सारण लोकसभा के लिए 20 मई को मतदान निर्धारित है। जिन्हें मतदान तिथि की जानकारी नहीं थी, उन्हें मतदान की तिथि एवं समय के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी ने अपने संवाद के क्रम में सभी लोगों से सपरिवार मतदान करने तथा अपने पड़ोसियों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होंने घर वासियों के साथ साथ ठेले वाले, ई-रिक्शा वाले, दुकानदारों, डॉक्टर, सैलून संचालक, दवा दुकानदार, मॉल संचालक एवं अन्य लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया। दुकान वालों को अपने ग्राहकों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने को कहा गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत, अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वीप कोषांग के सभी नोडल पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। आज सभी प्रखंडों में भी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में हर घर दस्तक अभियान के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट



