महराजगंज में युवाओं के लिए बनेगा मल्टी परपस स्पोर्ट्स स्टेडियम: आकाश कुमार सिंह

छपरा। महाराजगंज से युवा प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया. उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए आकाश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कि जन विरोधी नीतियों के कारण महराजगंज कि जनता में काफ़ी आक्रोश हैं. भाजपा सरकार में छात्र युवा नौजवान, महिला, मजदूर और किसान सभी परेशान हैं. जनता कांग्रेस कि तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जिस तरह से बेरोजगार युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है महराजगंज के युवा बड़ी संख्या में यहाँ से सैनिक में शामिल होते है लेकिन मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ छलावा किया है अगर हम यहाँ से जीतते है और हमारी सरकार देश के अंदर बनती है तो हम सभी उन अग्निवीर योजना को समाप्त करके पहले जैसे सैनिक बहाली की प्रक्रिया को स्थापित करेंगे।
सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ के युवाओं के लिए खेल का कोई व्यवस्था नही है अगर हम जीत कर आते है तो खेल के लिए मल्टी परपस स्पोर्ट्स स्टेडियम भी बनवाने का काम करेंगे, महराजगंज के विकास के लिए मुझे जो करना होगा वो करेंगे और जहाँ मुझे खुद जाना होगा जाएंगे जहा धरना देने की जरूरत होगी वहां धरना भी देंगे।
इस मौके पर मुकेश पांडेय, प्रफुल्ल गौतम, मनीभूषण सिंह,विजय सोमनाथ ठाकुर,बिट्टू कुमार सिंह सुनील राय,तारकेश्वर राय,अरविंद गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
- September 6, 2026छपराChhapra Flood: सारण में बाढ़ का बड़ा संकट, 2.33 लाख लोग प्रभावित; 155 नावें और 21 मेडिकल कैंप सक्रिय
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी



