छपरा जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई तक के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, भीषण गर्मी के मद्देनजर रेलवे का निर्णय

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के लिए विशेष गाड़ी परिचालन किया जायेगा । इस आशय की जानकरी रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा की रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 01925/01926 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-छपरा- वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई जं से 24 अप्रैल से 26 जून, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को तथा छपरा से 25 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 10 फेरों के लिए चलायी जायेगी।
09125 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-छपरा ग्रीष्मकालीन दैनिक विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से 26 जून, 2024 तक प्रत्येक बुधवार वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 15.45 बजे, मोठ से 16.32 बजे, एट से 17.02 बजे, उरई से 17.25 बजे, कालपी से 17.57 बजे, पोखराया से 18.17 बजे, कानपुर सेंट्रल से 20.25 बजे, उन्नाव से 21.02 बजे, लखनऊ से 22.15 बजे, बाराबंकी से 23.02 बजे, बुढ़वल से 23.27 बजे, करनैलगंज से 23.59 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.45 बजे, मनकापुर से 01.32 बजे, बस्ती से 02.45 बजे, गोरखपुर से 04.40 बजे, देवरिया सदर से 5.50 बजे, भटनी से 06.22 बजे तथा सीवान से 07.05 बजे छूटकर छपरा 08.45 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 01926 छपरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 25 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार कोे छपरा से 12.00 बजे प्रस्थान कर सीवान से 13.15 बजे, भटनी से 14.02 बजे, देवरिया सदर से 14.35 बजे, गोरखपुर से 16.20 बजे, बस्ती से 17.40 बजे, मनकापुर से 19.02 बजे, गोण्डा से 21.00 बजे, करनैलगंज से 21.37 बजे, बुढ़वल से 22.04 बजे, बाराबंकी से 22.47 बजे, लखनऊ से 23.50 बजे, दूसरे दिन उन्नाव से 01.07 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 02.25 बजे, पोखराया से 03.42 बजे, कालपी से 04.02 बजे, उरई से 04.32 बजे, एट से 05.17 बजे तथा मोठ से 05.52 बजे छूटकर वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 07.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 04, तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



