छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा स्टेशन पर रुकेगी ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर ठहराव 14 मार्च से अगली सूचना तक एकमा स्टेशन पर तथा गाड़ी सं-18181/18182 टाटानगर-थावे-टाटानगर को 14 मार्च से अगली सूचना तक दाऊदपुर स्टेशन पर दिया गया है।
इस अवसर पर गुरुवार को एकमा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद महराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा 05:40 बजे गाड़ी संo 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस को एकमा स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इसी क्रम में गुरुवार को दाऊदपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा 11:42 बजे गाड़ी सं- 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस दाऊदपुर स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर ठहराव का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही सांसद ने दाऊदपुर स्टेशन की नवनिर्मित अप्रोच रोड का भी फलक अनावरण कर लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस को सारण जिले के एकमा स्टेशन पर एवं टाटानगर एक्सप्रेस को दाऊदपुर स्टेशन ठहराव देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा की एकमा एवं दाऊदपुर स्टेशनों पर पहले औसत यात्री सुविधाएँ थी और मेरे लगातार प्रयास के बाद क्रमिक रूप से एकमा एवं दाऊदपुर स्टेशनों पर विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई है ।
इसी प्रकार मेरे ही प्रयास से एकमा स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस, मौर्या एक्सप्रेस,पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस और आज ग्वालियर एक्सप्रेस को ठहराव मिला ,जबकि दाऊदपुर स्टेशन पर टाटानगर एक्सप्रेस को भी ठहराव दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत चौमुखी विकास कर रहा रहा । उन्होने क्षेत्रीय जनता से अपील की दाऊदपुर एवं एकमा स्टेशन पर अर्निंग का पूरा ध्यान रखें ताकि ठहराव कायम रहे इसके लिए अधिक से अधिक यात्री अपना उचित टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें। उन्होंने बताया कि एकमा के यात्रियों की माँग एवं मेरे लगातार अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं० 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस को छपरा – सीवान रेल खण्ड पर पड़ने वाले एकमा रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव मिला है।
इसी क्रम में 14 मार्च से एकमा स्टेशन पर गाड़ी सं- 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गाड़ी 05:38 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 05:40 बजे बरौनी के लिए प्रस्थान करेगी । जबकि गाड़ी सं- 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस गाड़ी एकमा स्टेशन पर 01:04 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 01:06 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी ।
इसी प्रकार 14 मार्च से दाऊदपुर स्टेशन पर गाड़ी सं- 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस 11:40 बजे दाऊदपुर पहुँचेगी और दो मिनट का ठहराव लेकर 11:42 बजे टाटानगर के लिए प्रस्थान करेगी । जबकि गाड़ी सं-18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस 15:50 बजे दाऊदपुर पहुँचेगी और दो मिनट का ठहराव लेकर 15:52 बजे थावे के लिए प्रस्थान करेगी ।
इसके पूर्व सहायक मंडल इंजीनियर राजेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में बताया कि वाराणसी मंडल यात्री प्रधान मंडल है। जो यात्रियों को उन्नत से उन्नत सुख सुविधायें उपलब्ध करा रही है। एकमा एवं दाऊदपुर स्टेशनों पर यात्री हित मे जो भी कार्य हो रहे है वह सांसद के अथक प्रयासों से संभव हुआ है।
ग्वालियर -बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के ठहराव से एकमा समेत आस-पास की जनता को छपरा,हाजीपुर,मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर एवं बरौनी तक तथा वापसी यात्रा में सीवान,मैरवां,बनकटा,भाटपार रानी,भटनी, देवरिया सदर,गोरखपुर, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा,बढ़वल,बाराबंकी,लखनऊ,उन्नाव,कानपुर सेन्ट्रल, पोखरायां,काल्पी,उरई, दतिया,डबरा एवं ग्वालियर तक सीधी यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और यात्रियों को बहुत सुविधा होगी। इसी प्रकार टाटानगर-थावे एक्सप्रेस के ठहराव से दाऊदपुर समेत आस-पास की जनता को थावे ,सीवान, छपरा, दिघवारा, हाजीपुर,भगवानपुर, गोरौल,मुजफ्फरपुर,ढोली,खुदीराम बी पूषा,समस्तीपुर, उजिआरपुर, नाजिरगंज, दलसिंह सराय, बच्छवारा,हाथीदाह ,मननपुर,गिधौर,झाझा,जीसीडीह, मधपुरा,जामतारा,चितरंजन,आसनसोल,जॉयचंडी पहर,अनारा, पुरुलिया, चांडिल एवं टाटानगर तक सीधी यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।
उक्त दोनों कार्यक्रमों का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक मंडल इंजीनियर राजेश कुमार मिश्रा ने किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







