छपरा में कर रहें रोजगार की तलाश! रोजगार मेला लगाकर दी जाएगी नौकरी

छपरा। छपरा के बेरोजगार युवक युवतियों के लिए अच्छी खबर है। रोजगार मेला लगाकर नौकरी दी जाएगी। श्रम संसाधन विभाग ,अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा दिनांक 13 मार्च 2024 को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में (बाजार समिति के नजदीक, प्रेम नगर, कजारिया टाइल्स के सामने, रेडिएंट आईटीआई के बगल में ) एक दिवसीय रोजगार -सह – मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है l
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में ऑपरेटर, क्वालिटी एश्योरेंस इंस्पेक्टर एवं हेल्पर पद के लिए नेहा एंटरप्राइजेज नियोक्ता कंपनी भाग लेगी lऑपरेटर पद के लिए पद के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं, 12वीं एवं आईटीआई पास एवं उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष है l इनका सैलरी ₹ 20000 से 21000 होगा एवं कार्य स्थल अहमदाबाद गुजरात होगा ल
हेल्पर पद के लिए न्यूनतम योग्यता नॉन मेट्रिक एवं 10th होगा सैलरी 18000 से 19 000 एवं कार्य स्थल अहमदाबाद गुजरात होगा lक्वालिटी एश्योरेंस इंस्पेक्टर पद के लिए न्यूनतम योग्यता आईटीआई होगा एवं सैलरी 20 से ₹21000 होगा इसके अलावा पीएफ , ईएसआईसी , कैंटीन फैसिलिटी एवं ड्रेस कंपनी द्वारा दिया जाएगाल
रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , फोटो ,आधार कार्ड के साथ आएंगे l नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो l नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है l कोई भी अभी स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है l अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है l इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोविड-19 से बचाव हेतु सरकारी दिशा निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा l
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
- September 6, 2026छपराChhapra Flood: सारण में बाढ़ का बड़ा संकट, 2.33 लाख लोग प्रभावित; 155 नावें और 21 मेडिकल कैंप सक्रिय
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी



