छपरा में कैँप लगाकर बांटा गया नौकरी, डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में बिहार कौशल विकास मिशन “संकल्प योजना” अंतर्गत जिला निबंधन एवम् परामर्श केंद्र, छपरा के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय नियोजन -सह- मार्गदर्शन मेला का उद्धघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर रोजगार मेला में आए युवाओं को जीवन में उन्नति करने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को टूल किट, स्टडी किट, नियुक्ति पत्र एवम् सर्वोत्तम प्रदर्शन करनेवाले कुशल युवा कार्यक्रम सेंटर संचालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस रोजगार मेला में 15 स्थानीय एवं बाहरी कंपनियां भाग ले रही हैं। नियोक्ताओं में मुख्य रूप से रेल पहिया कारखाना बेला दरियापुर , ऋषभ ऑटोमोबाइल छपरा , कुश ग्राम खादीग्रामोद्योग गोपालगंज , राज रे सिक्योरिटी आदि प्रमुख है।
इस मेले में अप्रेंटिस ,ऑपरेटर ,केंद्र मैनेजर , मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, रिसेप्शनिस्ट, रिलेशनशिप मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, एचआर मैनेजर, सेल्स मैनेजर, जिला कोऑर्डिनेटर ,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आदि विभिन्न पदों पर नियोक्ताओं द्वारा चयन किया जाएगा l इनकी योग्यता पद के अनुसार नन मैट्रिक, इंटरमीडिएट ,ग्रेजुएट, B.Tech, डिप्लोमा, आईटीआई डीसीए ,एडीसीए आदि निर्धारित की गई है। उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित है। सैलरी 10000 से लेकर 22000 तक पद के अनुसार दिया जाएगा एवं अन्य सुविधा भी पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



