दलित वस्ती में 150 जरूरतमंदो के बीच रेड क्रॉस सोसायटी सारण ने किया कंबल वितरण

छपरा:- छपरा के लालबाजार स्थित दलित वस्ती में रेड क्रॉस सोसायटी सारण के द्वारा लालबजार के दलितों,जरुरतमंदों और असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया।कंबल वितरण रेड क्रॉस की जिला सचिव जीनत जरीना मसीह के नेतृत्व में हुआ।
रेड क्रॉस की जिला सचिव जीनत मसीह ने कहा की हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप चरम पर है, सूर्य देवता बादलों की ओट में हैं, ठिठुरते जरुरतमंदों, बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है इसी के मध्य नजर कंबल वितरण का नेक काम किया गया।रेड क्रॉस सोसाइटी पिछले एक सप्ताह से जिले के अलग अलग जगहों 150 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल देकर ठंड से जीवन-रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्था के सदस्य डॉ शहजाद आलम ने कहा कि इस ठंड में केवल अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ सुरक्षित रहना स्वार्थ है।हमें अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी समझनी होगी। किसी भी आपदा के अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता की जाए तो आपकी खुशियां कई गुना बढ़ जाती है।
लालगंज दलित वस्ती में कंबल प्राप्त करने वालो में गणेश मुसहर,बासुदेव मुसहर,राजबलम मुसहर, मालती देवी,जगत देवी,चंद्रवती देवी सहित 56 दलितों के बीच कंबल का वितरण किया गया।आयोजन को सफल बनाने में रेड क्रॉस युवा के इकाई के प्रभारी भुवनेश्वर सदस्य इम्तियाज की अहम भूमिका रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







