
छपरा । सारण जिले के रिविलगंज थाना पुलिस गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरिया महतो टोला स्थित मुर्गी फार्म के पास शराब कारोबारी द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं पिलाने का कार्य किया जा रहा है। उक्त सूचना पर छापामारी करने गयी स्थानीय चौकीदार के साथ पुलिस दल पर जमादार महतो, उनके परिजन एवं अन्य सहयोगियों द्वारा गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से हमला किया गया।जिसमे कुछ पुलिस कर्मी जख्मी हो गये | इस संबंध में 13 नामजद एवं 25 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिविलगंज थाना कांड संख्या-04/24, दिनांक- 05.01.24, धारा 147/ 148/149/341/323/353/506/504 भा0द0वि0 एवं 3(1)(r)(s)3(va)sc/st अधि० दर्ज किया गया है | घटना में संलिप्त 05 नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य नामजद अभियुक्त एवं अज्ञात को चिन्हीत कर गिरफ़्तारी हेतु छापामारी की जा रही है | कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-
- जमादार महतो, पिता स्व० शिवजन्म महतो, सा०- देवरिया, थाना- रिविलगंज, जिला-सारण
- धनराज कुमार महतो, पिता जमादार महतो, सा०- देवरिया, थाना- रिविलगंज, जिला-सारण |
- रामलग्न महतो, पिता जमादार महतो, सा०- देवरिया, थाना- रिविलगंज, जिला-सारण
- सिकंदर महतो, पिता जमादार महतो,सा० देवरिया , थाना रिविलगंज,और
- सुजीत कुमार पाण्डेय, पिता स्वर्गीय अशोक पाण्डेय,सा०-देवरिया, थाना -रिविलगंज
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



