छपरा

छपरा शहर के खतरनाक छठ घाटों की नगर निगम करायेगा घेराबंदी, लाइटिंग की होगी समुचित व्यवस्था

छपरा। छपरा नगर निगम के उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता मे दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए बैठक की गयी। बैठक मे छपरा नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो मे दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर सभी मुख्य पथ,सम्पर्कित पथ ,पोखर एवं छठ घाट के तरफ जानेवाली पथ मे समुचित प्रकाश वयवस्था कराने के लिए कनीय अभियंता अभय कुमार को आवश्यक आदेश दिया गया।

सभी प्रभारी सफाई निरीक्षक को निर्देश दिया जाता हैं की छठ घाट के तरफ जानेवाली  पथ का पूर्णरूपेण साफ सफाई ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे। दोनो नगर प्रबंधक को निर्देश दिया जाता है कि छपरा नगर निगम क्षेत्र स्थित खतरनाक घाट यथा राजेंद्र कॉलेज ,व्यव्यहार न्यायालय पोखर घाट पर पोस्टर एवं घेराबंदी कराना सुनिश्चित करेंगे।

advertisement

साथ ही राजेंद्र सरोवर पोखर घाट का साफ सफाई एवं महिला छठवर्तियों के लिए पृथक बेरिकेटिंग (घेराबंदी) कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक मे उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह , सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, निरज् कुमार झा, सिटी मिशन मैनेजर सुधीर कुमार हिमांशु, सफाई निरीक्षक असगर अली, संजय कुमार,राजनाथ कुमार, सुमित राय, अरविन्द कुमार मौजूद थे।

advertisement

News Desk

Publisher & Editor-in-Chief

Related Articles

Back to top button