छपरा का एक स्कूल जहाँ नहीं है शौचालय, 380 बच्चे है नामांकित, बैठने की जगह तक नहीं

छपरा। छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय के निर्देश पर नगर निगम के नबीगंज मोहल्ला स्थित माध्य विद्यालय की स्थिति का जायजा लेने सदर डीसीओ कमलेश कुमार कुमार पहुचें स्कूल की स्थिति देख वह भौचक रह गये। मात्र 100 स्क्वायर फीट की जमीन पर 380 नामांकित बच्चों की बैठने की व्यस्था थी। बच्चों के बैठने के कोई कमरा नही था। बल्कि बच्चें जमीन पर बैठे थे और उनके सिर पर तिरपाल था.
पूछताछ के क्रम में यह भी पता चला कि स्कूली बच्चों और बच्चियों के लिए शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। अधिकारी ने बताया कि नमांकित 380। बच्चों में से 225 उपस्थित थे, लेकिन स्कूल कि जो स्थिती देखने को मिली वह शायद पूरे जिले में ऐसा नहीं होगा।
उन्होनें कहा कि इसकी रिपोर्ट वह सदर एसडीओ को सौंपेगे . एमडीएम को लेकर कहा कि एनजीओ के द्वारा बनाकर खाना नसीब हो गया था। वही स्थानिय लोगों ने बताया कई सालों से स्कूल की ऐसी स्थिति है। स्कूल निर्माण के लिए सरकार की और से कोई पहल नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों में चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सरकार को चाहिए की यहां बेहतर व्यवस्था करे. स्कूल के लिए जमीन उपलब्ध कराए और शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को हर सुख सुविधा उपलब्ध कराये।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



