छपरा में स्कोर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, हवा में 10 फ़ीट उछल गया बाइक सवार, घटनास्थल पर ही हो गई मौत

छपरा। छपरा में एकबार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहाँ अनियंत्रित स्कोर्पियो के टक्कर के एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना छपरा मढौरा मुख्य मार्ग पर बिचली बधार मुसेहरी में घटित हुआ है। युवक का घटनास्थल पर ही मौत हो गया है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उत्तरी दहियावा निवासी राजन कुमार(30वर्ष) पिता शिवजी मांझी के रूप में हुआ है। मौत के बाद परिजनों ने कोहराम मच गया। मृतक एयरटेल कंपनी के फील्ड वर्क का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मढौरा से तरफ से आ रही तेज स्कोर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। मौत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया है।
घटना के बारे में जानकरी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि मृतक राजन छठियार कार्यक्रम में शामिल होने कें लिए मढौरा के पटेढ़ी गांव गया हुआ था। कार्यक्रम से लौटने के दौरान उसकी दुर्घटना हो गई। दुर्घटना की ख़बर राजन के मोबाइल से उसके दोस्त को दी गई। जिसके बाद हमसभी सदर अस्पताल पहुचे तो इसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का 6 वर्ष पूर्व विवाह हुआ है ।इसके दो बच्चे है। यह एयरटेल मोबाइल कंपनी में कार्य करता था। मौत के बाद परिजनों पर गमो का पहाड़ टूट पड़ा है।
साथ आये एक दूसरे परिजन ने बताया की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि मृतक राजन बाइक सहित जमीन से 10 फ़ीट उछल कर गिरते हुए घटना टक्कर मारने वाले जगह से 30 फ़ीट दूर फेंका गया। गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगो के पहल पर पैकेट से मिले मोबाइल में डायल नंबर पर जानकरी दी गई। और शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



