क्राइमछपरा

Chhapra Crime News: सारण पुलिस ने हत्याकांड के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

सीवान जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

छपरा। सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में हत्या, लूट, डकैती एवं अन्य गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रसूलपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या कांड के दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नहर से बरामद हुआ था शव

पुलिस के अनुसार रसूलपुर थाना कांड संख्या-141/26, दिनांक 1 मई 2026 में दर्ज हत्या के मामले में दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त अपने क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद रसूलपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा बनपुरा गांव से होकर गुजरने वाली छोटी नहर से 30 अप्रैल 2026 को एक शव बरामद हुआ था। उसी कांड में ये दोनों अभियुक्त है। इस कांड में चौकीदार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Chhapra Crime News: निर्माणाधीन मकान बना था ‘गन फैक्ट्री’, पुलिस की दबिश में खुला बड़ा राज

सीवान के रहने वाले हैं दोनो अरोपी

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोल्डेन सोनी उर्फ गोल्डी, पिता स्वर्गीय सुनील कुमार सोनी, निवासी महाराजगंज नखास चौक, थाना महाराजगंज, जिला सीवान तथा आशीष कुमार, पिता सुभाष राम, निवासी महाराजगंज पुरानी बाजार, थाना महाराजगंज, जिला सीवान के रूप में हुई है।

दोनों के विरुद्ध रसूलपुर थाना कांड संख्या-141/26, दिनांक 1 मई 2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238(ए) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रसारित कर दिया है।

Rape In Saran: घर में सो रही 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, थानेदार ने खून देकर बचायी जान

सारण पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। हत्या सहित गंभीर मामलों में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा और कानून से बचने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

इस कार्रवाई में रसूलपुर थाना के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से हत्या कांड के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button