Technologyबिहार
Where Is My Bus App: ऐप से यात्रियों को मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन, घर बैठे बुक होगी पसंदीदा सीट
बीएसआरटीसी का 'वेयर इज माय बस ऐप' अंतिम चरण में, दो-तीन महीने में होगा लॉन्च

Where Is My Bus App: बिहार में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक होने वाली है। अब बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करने या टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) जल्द ही ‘वेयर इज माय बस (Where Is My Bus)’ नाम से एक अत्याधुनिक मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है।
इस ऐप के जरिए यात्री न सिर्फ घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे, बल्कि अपनी बस की लाइव लोकेशन, पसंदीदा सीट, बस के आगमन का अनुमानित समय और अन्य जरूरी जानकारियां भी अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। फिलहाल ऐप का परीक्षण (टेस्टिंग) अंतिम चरण में है और अगले दो से तीन महीनों में इसे आम लोगों के लिए लॉन्च करने की तैयारी है।
Doctor’s Day: सफेद कोट में धड़कती इंसानियत: सेवा, समर्पण और संवेदना से नई उम्मीद लिख रहे हैं सारण के चिकित्सक
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
TechnologyJuly 1, 2026Where Is My Bus App: ऐप से यात्रियों को मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन, घर बैठे बुक होगी पसंदीदा सीट
छपराJuly 1, 2026Doctor’s Day: सफेद कोट में धड़कती इंसानियत: सेवा, समर्पण और संवेदना से नई उम्मीद लिख रहे हैं सारण के चिकित्सक
क्राइमJune 30, 2026Pankaj Yadav Murder Case: पंकज यादव हत्याकांड में पुलिस ने 3 नामजद अभियुक्तों को दबोचा, 10 के खिलाफ FIR दर्ज
छपराJune 30, 2026सारण में ग्रामीण सड़कों पर अब नहीं दौड़ेंगे बालू लदे भारी वाहन, DM ने हाइट बैरियर लगाने का दिया आदेश







