छपरा

सारण में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं, निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम

सड़कों से हटेंगे अवरोध, होगा नियमित निरीक्षण

छपरा। सारण जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यातायात अव्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है।  जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग रोकने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक  विनीत कुमार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर लगातार कार्रवाई करनी होगी।

सड़कों से हटेंगे अवरोध, होगा नियमित निरीक्षण

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सड़कों पर यातायात में बाधा बनने वाले सभी अवरोधों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें हटाया जाए।

सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच

जिलाधिकारी ने NHAI के परियोजना निदेशक को हर महीने स्वयं सड़कों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही दुर्घटनाओं को बढ़ावा देती है, इसलिए निगरानी और कार्रवाई दोनों लगातार जारी रहनी चाहिए।

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चलेगा अभियान

बैठक में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को गंभीर समस्या बताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सड़क के “राइट ऑफ वे (ROW)” क्षेत्र में किसी भी प्रकार की पार्किंग नहीं होने देने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध पार्किंग करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने को कहा गया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों के किनारे किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण की पहचान कर उन्हें हटाया जाए। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम

जिलाधिकारी ने NHAI को सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण की निगरानी के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीम तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास से ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था संभव है।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी संयुक्त कार्रवाई

यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और जिला पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। यह टीम अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

भूमि उपयोग नियम उल्लंघन पर भी होगी कार्रवाई

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे भूमि उपयोग परिवर्तन (Land Use Violation) के मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि उपयोग नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button