Big Road Accident: कुएं में गिरी कार, 6 मासूमों समेत एक हीं परिवार के 10 की लोगों की दर्दनाक मौत
खुशियों से लौट रहे थे, मौत ने घेरा

Road Accident in Maharashtra: महाराष्ट्र के डिंडोरी कस्बे में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 10 बजे शिवाजी नगर इलाके में हुआ, जब सभी लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल के पास ही उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर एक गहरे कुएं में जा गिरी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।
दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब आधी रात को दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया। जब तक सभी को बाहर निकाला गया, तब तक कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव निवासी दरगुडे परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। इनमें सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह मासूम बच्चे शामिल हैं। बच्चों में सात से चौदह वर्ष की आयु की पांच लड़कियां और एक ग्यारह वर्षीय लड़का था।
इलाके में शोक की लहर
हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही परिवार के इतने लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी शवों को डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका है कि रात के अंधेरे और रास्ते की स्थिति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ग्रामीण इलाकों में खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान



