Sainik School Result: छपरा के VIP स्कूल के 31 छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराया
राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना हमारा उद्देश्य

छपरा। शहर के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छपरा ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। विद्यालय के 34 में से 31 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह उल्लेखनीय सफलता अभिभावकों के सहयोग, विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासित अध्ययन पद्धति तथा विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना हमारा उद्देश्य
विद्यालय के निदेशक सह रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। हमें विश्वास है कि हमारे ये विद्यार्थी भविष्य में देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। ये वही बच्चे हैं जो विद्यालय के डे-बोर्डिंग कक्षा में निरंतर 4 वर्षों से अध्ययनरत रहे हैं, जिसमे विद्यालय के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों का विशिष्ट योगदान रहा।
इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने तथा इन विद्यार्थियों की उत्तीर्णता की सूचना प्राप्त होते ही पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ उठी। सभी में उत्साह का एक नया रंग देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे छपरा जिले के लिए गर्व का विषय है।
इन विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
इन उत्तीर्ण विद्यार्थियों में शनि कुमार, सिंह ऋषभ नीरज, रंजन कु, रौशन कु, अंश कु, अंश राज, आदित्य चौधरी, अयांश आनंद, प्रीतम सिंह, उमंग सिंह, सत्यम सागर, हिमांशु कु, राजनंदनी, आशुतोष राम, प्रियांशु राज, शिवानी कु, उद्भव रंजन, अमन कु, आशीष सिंह, युवराज कु, किसलय राज, उत्पल कुमार समेत कई अन्य मेधावी छात्र/छात्रा रहें। इन विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय परिवार इन सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित प्रयासों का प्रमाण:
विद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अभिभावकों का अटूट विश्वास एवं समर्पित प्रयासों का प्रमाण है। इन बच्चों ने प्रारम्भ काल से ही अपनी शिक्षा को प्राथमिकता दिया है, यदि इंसान दृढसंकल्पित हो तो निश्चय ही वह सफलता प्राप्त कर सकता है, जिसका जीता-जागता उदाहरण ये बच्चे हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने एवं उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
विद्यालय के अध्यक्ष ने भी इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह शानदार सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिश्रम सच्चा हो, तो सफलता निश्चित है। ये उत्तीर्ण बच्चे उन सभी बच्चों के लिए एक मिशाल है जो अपने भविष्य के सुनहरे सपनों को लिए अध्ययनरत हैं।
आज की तारीख में लड़के-लड़कियां सभी प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं, बस जरूरत है सही दिशा और मार्ग-दर्शन की, जो उसे अपने परिवार और शिक्षकगणों से बखूबी प्राप्त हो सकता है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। साथ ही यह भी आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए उच्चस्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहेगा।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



