
छपरा। छपरा के एक निजी अस्पताल से जुड़े चर्चित एएनएम अंजली प्रकरण (ANM Anjali case) में रेल पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले की जांच को अहम दिशा दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है, जिसे केंद्र में रखकर अब पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल की जा रही है। साथ ही अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच तेज कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: छपरा की ANM अंजली केस में नया मोड़: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गैंगरेप के दावे को नकारा
रेल डीएसपी मोहम्मद शाहकार खां ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त इसुआपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी फिरोज कैसर है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार इस मामले में दबिश बनाए हुए थी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
प्रेम-प्रसंग की बात आयी सामने
डीएसपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका अंजली और अभियुक्त फिरोज कैसर के बीच पूर्व से प्रेम संबंध था। इसी प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के बीच तथा उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के बीच तनाव और मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आपसी विवाद किस स्तर तक पहुंचा और घटना से इसका क्या संबंध है।
ये भी पढ़ें: Love Affairs: पति से बदला या इश्क का जुनून? मां ने अपने ही बेटे को दे दी मौत
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि निजी अस्पताल के मैनेजर अखिलेश यादव को अंजली और फिरोज के संबंधों की जानकारी थी। इसको लेकर कार्यस्थल से जुड़ा तनाव भी जांच के दायरे में है। पुलिस यह स्पष्ट करने में जुटी है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और इसमें अन्य किन लोगों की भूमिका रही है।
हर पहलू से निष्पक्ष जांच
रेल पुलिस का कहना है कि यह मामला संवेदनशील और गंभीर है, इसलिए हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। डीएसपी ने भरोसा दिलाया कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस प्रकरण का पूरा सच सामने लाया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



