सारण में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत
गोपालगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज का शिक्षक था रंजन

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गोपालगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर बंगरा गांव के पास हुई, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि शिक्षक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के खलपुरा गांव निवासी लक्ष्मण भगत के 35 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। वे गोपालगंज स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और रोज की तरह ड्यूटी के लिए बाइक से कॉलेज जा रहे थे।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम
हादसे की सूचना पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रंजन रोज सुबह ड्यूटी के लिए निकलते थे, लेकिन आज बंगरा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई ने बताया कि हमेशा की तरह गोपालगंज कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी। जब हम पहुंचे, तब तक सब खत्म हो चुका था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
शिक्षक और कॉलेज में पसरा मातम
शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही उनके पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी शिक्षक और विद्यार्थी सदमे में हैं। कॉलेज प्रशासन ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मशरक थाना पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 31, 2026क्राइमChhapra News: अवैध पशु तस्करी पर सारण पुलिस का शिकंजा, 20 मवेशी बरामद; चार गिरफ्तार
- August 31, 2026छपरामढ़ौरा की पहचान वापस दिलाने को उठी हुंकार, चीनी मिल के लिए तेज होगा जनआंदोलन
- August 31, 2026छपराChhapra News: अब पीपीपी मोड में चलेगा रिविलगंज विद्युत शवदाह गृह, डीएम ने दिया आदेश
- August 31, 2026छपरारामायण सर्किट से जुड़ेगा रिविलगंज का अहिल्या उद्धार स्थल! धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल



