DSP Transfer: सारण के सदर SDPO और साइबर DSP का हुआ तबादला, रामपुकार सिंह होंगे नए SDPO
महाराजगंज के नये एसडीपीओ बने सारण के साइबर डीएसपी
छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राज्य में प्रशासनिक फेरबदल तेज हो गया है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने डीएसपी स्तर के 40 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह तबादले गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत किए गए हैं, जो संभावित आचार संहिता लागू होने से पहले चुनाव पूर्व प्रशासनिक तैयारियों का हिस्सा माने जा रहे हैं।
सारण के दो डीएसपी बदले
इस फेरबदल में सारण जिले के दो डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया गया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजकिशोर सिंह को उनके वर्तमान पद से हटाकर पटना सिटी SDPO-1 के रूप में तैनात किया गया है। वहीं साइबर डीएसपी अमन को सारण से स्थानांतरित कर सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल का नया SDPO बनाया गया है। सारण जिले में साइबर डीएसपी का पद फिलहाल रिक्त है, यानी उनकी जगह पर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।
सारण में महिला मुखिया ने की 43.80 लाख रूपये का गबन, पति के खाते में राशि ट्रांसफर, दो अधिकारी समेत मुखिया पर होगी FIR दर्ज |
रामपुकार सिंह होंगे छपरा सदर के नए SDPO
अररिया जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह को छपरा सदर SDPO-1 के पद पर तैनात किया गया है। इनका स्थानांतरण जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और आगामी चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी के तहत किया गया है।
चुनाव से पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग का सिलसिला जारी
सूत्रों की मानें तो यह तबादला सूची चुनाव आयोग की संभावित गाइडलाइन और आचार संहिता के क्रियान्वयन से पहले की गई प्रशासनिक तैयारी का हिस्सा है। आमतौर पर चुनावों से पूर्व अधिकारियों को एक ही स्थान पर लंबे समय तक नहीं रखा जाता है ताकि निष्पक्षता बनी रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई
- November 12, 2026छपराछठ पर छपरा जंक्शन में यात्रियों के लिए खास इंतजाम, 600 लोगों की क्षमता वाले दो होल्डिंग एरिया तैयार



