बिहार

Bihar IAS Transfer: बिहार में 47 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों के डीएम बदले गए

सिवान में आदित्य प्रकाश और गोपालगंज में पवन सिंह बने नये डीएम

पटना। बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। पटना के जिलाधिकारी समेत कई जिलों के डीएम बदले गये है।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए प्रदेशभर में जिलाधिकारियों और आयुक्तों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में राज्य की राजधानी पटना सहित दरभंगा, गया, सारण, मुंगेर और भागलपुर जैसे प्रमुख जिलों के शीर्ष अधिकारियों को बदला गया है।

इस बदलाव के तहत पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह को पदोन्नत करते हुए पटना प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं गया के जिलाधिकारी त्यागराजन एम एस को पटना का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को सारण प्रमंडल का आयुक्त बनाया है जबकि आईसीडीएस के निदेशक कोशल किशोर को दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं मुंगेर के डीएम अवनिश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह पहले कम्फेड पटना के प्रबंध निदेश के पद पर तैनात थे।

जिलानये DM
पटनात्यागराजन एसएम
गयाशशांक शुभंकर
मुंगेरअरविंद कुमार वर्मा
नालंदाकुंदन कुमार
दरभंगाकौशल कुमार
पश्चिमी चंपारणधर्मेंद्र कुमार
मधुबनीआनंद शर्मा
बांकानवदीप शुक्ला
बक्सरविद्यानंद सिंह
खगड़ियानवीन कुमार
जमुईश्री नवीन
गोपालगंजपवन कुमार सिंह
कैमूरसुनील कुमार
सीवानआदित्य प्रकाश
वैशालीवर्षा सिंह
पूर्णियाअंशुल कुमार
सहरसादीपेश कुमार

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button