
छपरा: जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला छपरा शहर से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज शोरूम संचालक अमरेंद्र कुमार सिंह और उनके चचेरे भाई शंभूनाथ सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र सिंह (45 वर्ष), जो कि उमा नगर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निवासी थे, अपने चचेरे भाई शंभूनाथ सिंह (निवासी- इसुआपुर) के साथ बाइक से गोदरेज शोरूम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे प्रभुनाथ नगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



