Chhapra News: सारण डीएम की ऐतिहासिक पहल, विलुप्ति 12 नदियों अस्तित्व में लाया जायेगा
सारण की 12 नदियों में फिर बहेगा जीवन, जल जीवन मिशन को मिली रफ्तार

छपरा। सारण जिले में जल जीवन मिशन को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन कार्यरत जल एवं विद्युत परामर्श सेवा (WAPCOS) के पदाधिकारियों, जिले के अपर समाहर्ता, सभी उप समाहर्त्ता, भूमि सुधार अधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं बाढ़ प्रमंडल के अभियंताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
मुख्यमंत्री की पहल से छपरा होगा स्मार्ट, 50 योजनाओं पर खर्च होंगे 47.27 करोड़ रुपये
विल्पुप्त नदियों को अस्तित्व में लाने का प्रयास:
बैठक में जिले की 12 ऐसी नदियों पर चर्चा की गई, जो वर्तमान में विलुप्त होने के कगार पर हैं। जिलाधिकारी ने इन नदियों की चौड़ाई बढ़ाकर उन्हें पुनः अस्तित्व में लाने एवं 179 संरचनाओं की चौड़ाई विस्तारित करने हेतु प्रस्तावित परियोजना पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया।
अंबिका भवानी मंदिर को मिलेगा दिव्य स्वरूप, 13 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प
दो दिनों के अंदर प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश
डीएम ने निर्देश दिया कि आगामी दो दिनों के भीतर संबंधित नदियों की वर्तमान चौड़ाई का मौजावार आकलन कर यह प्रतिवेदन तैयार किया जाए कि उन्हें कितना चौड़ा किया जा सकता है। उन्होंने सभी उप समाहर्ताओं को भूमि सुधार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इस परियोजना को धरातल पर उतारने हेतु आवश्यक अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।
राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी, 3 महीने का राशन मिलेगा एक साथ
जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना न केवल जिले के जल स्रोतों को पुनर्जीवित करेगी, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन स्थापित करने एवं किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में भी मील का पत्थर साबित होगी। जल्द ही WAPCOS के माध्यम से कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
इस दिशा में प्रशासन की सक्रियता से जिले में जल संरक्षण एवं प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







