सारण में नाबालिग के साथ गैंगरेप, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने 2 आरोपी को दबोचा

छपरा। जिले के मांझी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.इस मामले में पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया.प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिराफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के जैतिया गांव निवासी दिनेश साह तथा बबुआ जी उर्फ सत्यनारायण मांझी बताया जाता है.
पुलिस ने उसके पास से वीडियो क्लिप समेत एक मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है. इस दौरान एफएसएल टीम द्वारा भी स्थल निरीक्षण किया गया.घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि लड़की अपने सहेली के साथ दाहा नदी किनारे शौच करने गयी थी.उसके बाद अपने साथ पढ़ने वाले लड़के से बात कर रही थी.इसी गांव के ही तीन लोग पहुच कर लड़के को मारपीट कर भगा दिया.
वीडियो हुआ वायरल
उसके बाद सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.घटना के बाद वीडियो बना लिया.नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को चार दिन दी.उसके बाद पीड़िता ने तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई.छापेमारी दल में प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष संकेत कुमार, पुअनि अमित कुमार व नविता कुमारी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष संकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
घटना के बाद लोगो ने आरोपियों की फांसी की सजा की मांग की
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद लोगों ने घटना की तीव्र निंदा की है तथा आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है. हालांकि पुलिस स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी आरोपियों को सजा दिलाने के भरोषा परिजनों व ग्रामीणों को दिया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







