बनारस से तिरूपति तक चलेगी 22 एलएचबी कोच वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

वाराणसी: रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ-2025 के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति-बनारस-विजयवाड़ा कुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचालन करने की घोषणा की है। यह गाड़ी तिरुपति से 18 जनवरी, 8, 15 और 22 फरवरी 2025 को तथा बनारस से 20 जनवरी, 10, 17 और 24 फरवरी 2025 को कुल 4 फेरों के लिए चलेगी।
गाड़ी संख्या 07107 तिरुपति-बनारस कुम्भ मेला विशेष 18 जनवरी और बाद की तिथियों पर तिरुपति से 20:55 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी का मार्ग गुडूर, नेल्लूर, विजयवाड़ा, राजमंड्री, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, सोन नगर, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, काशी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए बनारस पहुंचेगा। यह गाड़ी बनारस से 15:15 बजे प्रस्थान करके 15:45 बजे बनारस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 07108 बनारस-विजयवाड़ा कुम्भ मेला विशेष 20 जनवरी और बाद की तिथियों पर बनारस से 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी काशी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, झारसुगुड़ा, रांची, राउरकेला, सम्बलपुर, रायगढ़, विजयनगरम, विजयवाड़ा होते हुए 5:30 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी।
इन विशेष गाड़ियों में 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालु यात्रियों को सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष गाड़ी संचालित करने का निर्णय लिया है, जिससे वे महाकुंभ में सम्मिलित होने के लिए आसानी से यात्रा कर सकें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



