सारण में शराब माफियाओ ने उत्पाद विभाग की टीम किया जानलेवा हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक पर बहरौली के शेखपुरा गांव से शराब धंधेबाजों को पकड़ छपरा जा रही उत्पाद विभाग की टीम पर धंधेबाजों के सहयोगियों ने हमला बोल दिया। हालांकि घटना में उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार शराब धंधेबाजों को लेकर निकलने में सफल रहीं पर एक जवान शराब धंधेबाजों की चुंगल में फस गया और उसकी जमकर पिटाई हो गई। घटना सोमवार की शाम घटी है। घटना के बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में इलाज के दौरान उत्पाद विभाग के घायल जवान राजीव कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम मशरक थाना क्षेत्र बहरौली पंचायत के शेखपुरा गांव में छापेमारी में गयी थी ,वह उत्पाद विभाग की टीम ने ड्यूटी पर हैं।
वही पर दो शख्स शराब के मामले में हिरासत में लिए गए तभी वहां महिलाओं के झुंड ने हमला किया पर टीम वहां से हिरासत में लिए गए दोनों के साथ छपरा के लिए निकल पड़ी उसी दौरान रास्ते में महाराणा प्रताप चौंक पर पीछे से आधा दर्जन बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने एकाएक बाइक उनकी वाहन के आगे लाकर रोक दिया जैसे ही वे उतर बाइक के पास पहुंचे तो अचानक उन लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया।
वही वह हमला करने वालों से जुझने लगा तब तक टीम किसी तरफ हिरासत में लिए दोनों शख्स को लेकर आगे बढ़ गई। वही मौके पर महाराणा प्रताप चौंक पर गश्ती के निकलें अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान आशुतोष कुमार ने दल बल की मदद से उसकी जान बचाई वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसको सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल जवान ने बताया कि लोहे के रड से भी उसके उपर हमला किया गया। हालांकि घटना के बारे में स्थानीय मशरक थाना पुलिस कुछ भी बताने से परहेज़ कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन



