बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में छपरा के सुबोध राय ने मारी बाजी

छपरा। छपरा शहर के सुबोध कुमार राय ने बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सलेमपुर माधो बिहारी लेन मोहल्ला निवासी शंभू नाथ राय और विभा देवी के पुत्र सुबोध ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने सपने को साकार किया, बल्कि माता-पिता का भी नाम गौरवान्वित किया है।
बता दें कि सुबोध कुमार राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा छपरा से ही प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने पटना के चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी की पढ़ाई की और अब बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
सुबोध की सफलता उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, जो उन्हें न्यायिक सेवा में एक उच्च स्थान दिलाने में मदद करेगा। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार को गर्व महसूस कराया है, बल्कि यह जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी बन गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 30, 2026सारण में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं, निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम
छपराMay 30, 2026एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश
छपराMay 30, 2026सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा







