मशरक-मढौरा के रास्ते चलने वाली गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें हुई कैंसिल

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के थावे, मशरक के रास्ते गोरखपुर से चलकर पाटलीपुत्र को जाने वाली एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से गाड़ियों को निरस्त किया गया है।
गोरखपुर कैण्ट से 18 से 22 फरवरी,2025 तक चलने वाली 55098 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
नरकटियागंज से 19 से 23 फरवरी,2025 तक चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैण्ट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
सीवान एवं गोरखपुर कैण्ट से 18 से 22 फरवरी,2025 तक चलने वाली 55035/55036 सीवान-गोरखपुर कैण्ट-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
सीवान एवं थावे से 18 से 22 फरवरी,2025 तक चलने वाली 55037/55038 सीवान-थावे-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
गोरखपुर कैण्ट एवं वाराणसी सिटी से 18 से 22 फरवरी,2025 तक चलने वाली 15129/15130 गोरखपुर कैण्ट-वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैण्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 18 फरवरी,2025 को चलने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 19 फरवरी,2025 को चलने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
गोरखपुर एवं पाटलीपुत्र से 18 से 22 फरवरी,2025 तक चलने वाली 15080/15079 गोरखपुर-पाटलीपुत्र- गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह
छपराFebruary 22, 2026Pipa Pul Construction: रिविलगंज-सिताब दियारा के बीच बनेगा पीपा पुल, निर्माण को मिली विभागीय मंजूरी
क्राइमFebruary 22, 2026Wanted Criminal: सारण पुलिस ने मशरक का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को किया गिरफ्तार







