पटना। बालू का अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चल रहे खान एवं भूतत्व विभाग की मुहिम के बीच सोमवार को खनन माफिया और उनके समर्थकों ने विभागीय टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में छापेमारी दल में शामिल सदस्य दुखहरण पासवान (सशस्त्र पुलिस जवान) की मृत्यु हो गई। घटना में दल में शामिल एक अन्य सैप जवान लक्ष्मण सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। इधर, इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से दोषियों की पहचान के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है। मंगलवार को घटनास्थल पर यह टीम पहुंची। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बालू घाट पर छापेमारी के लिए एक विभागीय दल रवाना
राज्य में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खान एवं भूतत्व विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार को पटना के बालू घाट पर छापेमारी के लिए एक विभागीय दल रवाना हुआ। इस जांच दल के पहुंचने की सूचना पर अवैध खनन व परिवहन के माफियाओं में हड़कंप मच गया। उन्होंने जांच टीम के ऊपर ही हमला बोल दिया। इस घटना में सशस्त्र पुलिस के जवान दुखहरण पासवान की मौत हो गई। जबकि लक्ष्मण सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग अवैध खनन और परिवहन की निगरानी, निरीक्षण व त्वरित कार्रवाई की नीति पर काम कर रहा है। विभागीय कोशिश चल रही है कि राज्य में ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगे। उन्होंने कहा कि संसाधनों का समुचित प्रबंधन और जनता के हित में बालू की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। सोमवार की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 19, 2026Railway Updateगौतम स्थान स्टेशन पर ट्रेन खुलते ही महिला यात्री का बैग झपटा, 8 लाख के गहने और 30 हजार नकद होने का दावा
- November 19, 2026छपराछपरा में 24 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को नौकरी का मौका; 40 पदों पर होगी भर्ती
- November 19, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ डॉक्टरों का पहला बैच, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पहनाया व्हाइट कोट
- November 19, 2026छपरासोनपुर मेले में गंगा आरती और 3D शो का होगा आकर्षण, पशुओं के इलाज के लिए तैनात रहेंगी मोबाइल वेटरनरी यूनिट



