सारण में बालू माफियाओं के साथ मिलीभगत में 2 खनन अधिकारी सस्पेंड
छपरा। सारण जिले में दो खनन अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। खान एवं भू-तत्व विभाग ने सारण जिले के दो खान निरीक्षकों लाल बिहारी प्रसाद और अंजनी कुमार को बालू माफिया से सांठगांठ रखने और सरकार को राजस्व के साथ पर्यावरण को क्षति पहुंचाने के आरोप में निलंबित किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
खान एवं भू-तत्व विभाग ने सारण जिले में पदस्थापित दो खान निरीक्षकों को बालू माफिया से सांठगांठ रखने और सरकार को राजस्व के साथ पर्यावरण को क्षति पहुंचाने के आरोप में निलंबित किया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
खान एवं भू-तत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लाल बिहारी प्रसाद और अंजनी कुमार दोनों सारण जिले में पदस्थापित हैं। 24 नवंबर को बालू के अवैध खनन और परिवहन की जांच निदेशक खान एवं जिला प्रशासन सारण ने संयुक्त रूप से की।
इस औचक जांच के दौरान टीम ने बालू से लदे वाहनों के साथ ही कई अन्य वाहनों को भी जब्त किया। साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। छापामारी के दौरान 15 लाख सीएफटी बालू भी जब्त किया गया।
बालू के अवैध कारोबारियों से मिलीभगत की बात:
विभाग के अनुसार, इतने बड़े स्तर पर बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण से स्पष्ट होता है कि अंजनी कुमार और लाल बिहारी प्रसाद इसकी रोकथाम के लिए कोई काम नहीं कर रहे। इतना ही नहीं दोनों अधिकारी बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को प्रश्रय भी दे रहे हैं।
बालू के अवैध कारोबारियों से इनकी मिलीभगत की बात भी सामने आई है। जिस वजह से सरकार को राजस्व की क्षति तो हुई ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा है।
सरकार ने माना है कि इन अधिकारियों ने कर्तव्य के अनुकूल कार्य नहीं किया। लिहाजा दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश के अनुसार निलंबन की अवधि में अंजनी कुमार का मुख्यालय मुजफ्फरपुर जबकि लाल बिहारी प्रसाद का मुख्यालय मगध गया निर्धारित किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



