छपरा के VIP स्कूल की छात्रा राजलक्ष्मी हिंदुस्तान ओलंपियाड में बनी जिला टॉपर

छपरा। विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा राजलक्ष्मी ने हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिला टॉपर बनकर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता विगत दिसंबर माह में हिंदुस्तान अखबार द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें राजलक्ष्मी ने छपरा जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।
राजलक्ष्मी, जो जलालपुर प्रखंड के सकडडी बाजार निवासी आदित्य कुमार की पुत्री हैं, प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति अपनी लगन और मेहनत के लिए जानी जाती रही हैं। विद्यालय के अनुभवी और बुद्धिजीवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहा है, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जैसे ही हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम घोषित हुए और राजलक्ष्मी के पहले स्थान पर चयनित होने की सूचना मिली, समूचे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के निदेशक डॉ. राहुल राज, प्राचार्या , अध्यक्ष और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राजलक्ष्मी को बधाई दी और उसे सम्मानित किया।
यह सफलता राजलक्ष्मी के प्रयासों और उसकी कठिन मेहनत का परिणाम
निदेशक डॉ. राहुल राज ने राजलक्ष्मी को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता राजलक्ष्मी के प्रयासों और उसकी कठिन मेहनत का परिणाम है। ऐसी प्रतिभाएं जीवन में नए अवसर और उज्जवल भविष्य की दिशा दिखाती हैं।” उन्होंने राजलक्ष्मी के माता-पिता को भी बधाई दी और कहा, “यह सफलता आपके और विद्यालय के शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है, और हमें गर्व है कि राजलक्ष्मी जैसे छात्र ने जिले का नाम रोशन किया।”
निदेशक ने हिंदुस्तान टीम का भी धन्यवाद किया, जिनके द्वारा आयोजित की गई इस प्रतियोगिता ने छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है, और आगामी दिनों में सभी सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रांगण में पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
राजलक्ष्मी की सफलता ने न केवल विद्यालय, बल्कि समूचे जिले में शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी प्रेरित किया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



