सारण में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सेक्टर पदाधिकारियों की तैनाती

छपरा :जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि सारण जिला में प्रथम चरण में होने वाले नगर पंचायत मतदान 18 दिसंबर को होगी। प्रथम चरण में नगर पंचायत सोनपुर, दिघवारा, रिविलगंज, एकमा बाजार एवं परसा बाजार के विभिन्न पदों पर मतदान होगा एवं मतगणना का कार्य 20 दिसंबर को होना निर्धारित है। मतदान पूर्वाह्न 07ः00 बजे से 05ः00 तक होगा।
प्रथम चरण में नगर पंचायत सोनपुर जिसमें कुल वार्डों की संख्या 21 के लिए 37 मतदान केन्द्र बनाये गये है। नगर पंचायत दिघवारा में 18 वार्डों के लिए 34 मतदान केन्द्र, नगर पंचायत मढ़ौरा के 16 वार्डों के लिए 30 मतदान केन्द्र बनाये गये है। नगर पंचायत रिविलगंज में 21 वार्डों में 43, नगर पंचायत एकमा बाजार के 19 वार्डों के लिए 39 मतदान केन्द्र एवं नगर पंचायत परसा बाजार के 22 वार्डों के लिए 45 मतदान केन्द्र बनाये गये है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के द्वारा बताया गया कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर निकाय वार, वार्डवार सेक्टर से संबद्ध मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को बिना भय अथवा दबाव के मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







