छपरा में PM मोदी के आगमन को लेकर ट्रैफिक नियम लागू, देखिए कौन गाड़ी किस रूट से जाएगी

छपरा : लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छपरा के हवाई अड्डा मैदान में 13 मई को चुनावी सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसको लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा व्यस्था को लेकर मुस्तैद है. इसी करी में उस दिन शहर में जाम कि कोई समस्या ना हो इसको लेकर सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने ट्रैफिक नियम लागू कि है। जिसमें बताया गया है कि कौन गाड़ी किस रूट से जायेगी. रूट चाट में बताया गया है कि।
1. छपरा शहरी क्षेत्र में भारी /मालवाहक वाहनों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा। बसडीला मोड़ से ब्रह्मपुर के तरफ, बलिया मोड़ ( मांझी ) से रिविलगंज के तरफ उमधा चौक से मेथवलिया एवं श्यामचक के तरफ कुष्णा चौक (खैरा ) से मेथवलिया के तरफ झाँगा चौक (डोरीगंज) से विशनपुरा में मुफ्फसिल के तरफ दरियापुर से परसा के तरफ, सोनाहो से भेल्दी -गरखा के तरफ सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
2. माझी रिविलगंज एकमा एवं सिवान से आने वाले सवारी वाहन ब्रह्मपुर मोड़ तक मलमलिया बनियापुर, जलालपुर के तरफ से आने वाले सवारी वाहन मेथवलिया चौक तक पटना मुजफ्फरपुर मशरक, मरहौरा गरखा से छपरा आने वाली सवारी वाहन मेथवलिया चौक तक आरा, डोरीगंज, के तरफ से आने वाले सवारी वाहन रौजा मेला तक ही आएंगे उसके आगे सभी प्रकार के सवारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
3. विविआईपी मीडिया के वाहनों का पार्किंग स्थल हवाई अड्डा परिसर के अंदर रनवे के दक्षिण – पुरब पुलिस केंद्र वाली चाहरदीवारी के सेट चिन्हित किया गया है। विविआईपी पार्किंग में गाड़ी पर विविआईपी पार्किंग स्टीकर धारक को ही प्रवेश दिया जाएगा सभा भाग लेने वाले विविआईपी वह अन्य व्यक्तियों के वाहनों के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के समीप (मानचित्र के अनुरूप ) सड़क के दोनों तरफ पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है।
4. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु ब्रह्मपुर के तरफ से आने वाले व्यक्तियों के बड़ी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल पीएन सिंह इंटर कॉलेज तथा उक्त मार्ग से आने वाले छोटे वाहनों के लिए होम्योपैथिक कॉलेज का मैदान जगदम कॉलेज में, मेथवलिया के तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बाजार समिति में, भिखारी ठाकुर चौक के तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बाजार समिति में भिखारी ठाकुर चौक की तरफ से आने वाले वाहनों लिए सेवा सदन बलिंड स्कूल एवं नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय के परिसर में पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है।
5. भेल्दी गरखा रोड पर यातायात का अधिक दबाव होने पर वाहनों को खरीदाहा चौक (भेल्दी ) से जलालपुर चौक, रसलपुर बाजार, शिवगंज चौक, पटेढ़ा के रास्ते मेथवलिया चौक के तरफ से भेजा जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



