गोरखा बिहार पुलिस को मुखिया ने दिया मास्क, साबुन व सेनेटाइजर
मशरक। महावीर मंदिर चौक पर ड्यूटी पर मौजूद गोरखा बिहार पुलिस के जवानों को मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने सेनेटाइजर, मास्क और डिटाल साबुन उनकी सुरक्षा के लिए दिया। चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस गोरखा बटालियन-1 के जवानों को थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा की मौजूदगी में सेनेटाइजर, साबुन दिया गया। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कहा कि दिन रात चौराहे पर खड़ी पुलिस जो आम जनता को कोरोना वायरस से बचाने के लिए खड़ी है उनकी सुरक्षा के लिए हमने मास्क, साबुन और सेनेटाइजर दिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।