पद्म सम्मान का ऐलान: रामविलास पासवान-तरुण गोगोई और सुमित्रा महाजन को मिलेगा पद्म भूषण
@संजीवनी रिपोर्टर
नई दिल्ली। भारत सरकार ने 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म अवॉड्स की घोषणा कर दी है। इस बार 119 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।
72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म सम्मान से सम्मानित होने वाली हस्तियों के नामों की घोषणा कर दी हैं।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को भी पद्म भूषण दिया जाएगा। 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेगा। 7 को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया हैं। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया हैं।
गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जा रहा हैं। रामविलास पासवान को भी मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जा रहा हैं। नृपेंद्र मिश्र को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जा रहा हैं। नृपेंद्र मिश्र 2014 से 2019 तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे हैं।