चौथा राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव आयोजन समिति की बैठक संपन्न
@संजीवनी रिपोर्टर
छपरा : भगवानपुर हाट में आयोजित होने वाले चौथा राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव के तैयारी को लेकर आयोजन समिति की समीक्षा बैठक सेंट्रल पब्लिक स्कूल छपरा में आयोजित हुई,जिसमे 13-14 मार्च को होने वाला महोत्सव में होने वाले साहित्यिक परिचर्चा, संगोष्ठी आदि के विषय तय किया गया। इस अवसर पर वार्षिक पत्रिका रंग रूप के विषय “भोजपुरी प्रदेश में लगने वाले मेला की सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और धार्मिक पक्ष ” विशेषांक होगा। साथ ही कला संस्कृति साहित्य और अन्य चीजों में छात्र – छात्राओं , शिक्षक अविवावको को महोत्सव में प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महोत्सव में रंग जुलूस 12 मार्च को करने पर प्रस्ताव पारित हुआ ।
साहित्यकार, कवि और सांस्कृतिक कर्मियों को भाषा आंदोलन की इस आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा। महोत्सव के ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जिला और प्रखंड में जन संपर्क किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता डॉ हरेंद्र सिंह ने किया। संयोजक डॉ उमाशंकर, कवि वीरेंद्र मिश्रा अभय ने कहा कि ये महोत्सव अभी तक का सबसे बड़े महोत्सव होगा, जिसमें देश – दुनिया के विद्वान साहित्यकार, कलाकार कवि शामिल होंगे। जनता बाजार लहलादपुर के संयोजक के रूप में अभिषेक भोजपुरिया को बनाया गया।
बैठक में स्वागत समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, प्रो के के द्विवेदी , मुंगालाल शास्त्री, कश्मीर सिंह, कुमार दास, शिक्षक नेता अरविंद, पपु कुमार सिंह, संगीत शिक्षिका प्रियंका सिंह, प्रखर पुंज, शंकर सिंह , पप्पू सिंह, नागेन्द्र तिवारी, चंदन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। प्रियंका को लोग गीत संगीत विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई।